फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्ठा स्वामी ने दुष्कर्म कर महिला से हड़पे पांच लाख

Sat, 26 Jun 2021 02:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्वार्सी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी एक महिला से ईंट भट्ठा स्वामी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोप है कि शादी के झांसे में महिला से पांच लाख रुपये भी हड़प लिए हैं। आरोपी शादी करने से मुकरा तो शुक्रवार को पीड़िता ने एसएसपी से न्याय मांगा है।
विज्ञापन

महिला ने एसएसपी दफ्तर में बताया कि पांच साल से लोधा क्षेत्र के एक ईंट भट्ठा स्वामी से मुलाकात हुई। नजदीकियां बढ़ीं तो शारीरिक संबंध बनने लगे। आरोपी ने शादी का झांसा देकर लगातार तीन साल तक संबंध बनाए और पांच लाख रुपये हड़प लिए। महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने खुद को शादीशुदा बता दिया। विरोध करने पर मारपीट और गाली-गलौज का भी आरोप है। एसएसपी कलानिधि ने थाना प्रभारी को जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जबकि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें