फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने जिपं सदस्यों को बंधक बनाने का लगाया आरोप

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में एसीएम को ज्ञापन देते सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, मनोज यादव व अन्य। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
सपा नेताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जिला पंचायत सदस्यों को मुक्त कराने और जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव कराने की मांग की है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गिरीश यादव ने बताया कि दो दिन पूर्व सपा से घोषित जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी अर्चना यादव के पति कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र लेने आए तो उनको नामांकन पत्र नहीं दिया गया। बाद में जिलाधिकारी के कहने पर नामांकन पत्र दिया गया।
उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सदस्य अपने घरों पर नहीं है, जब परिजनों से पूछा जाता है तो वह कहते हैं कि कोई नेता जी आए थे और ले गए, कहां ले गए, यह नहीं पता। उन्होंने ज्ञापन में कहा कि अब उन्हें पता चला है कि निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को उत्तराखंड के जिम कार्बेट पार्क में रखा गया है। सदस्यों के साथ ग्रुप फोटो में एटा के सांसद राजवीर सिंह राजू व भाजपा नेता श्योराज सिंह भी दिखाई दे रहे हैं। ज्ञापन में मांग की गई है कि सभी सदस्यों को मुक्त कराया जाए। इसके बाद निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करा कर लोकतंत्र को बनाए रखा जाए। ज्ञापन की प्रति प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी को भी प्रेषित की गई है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला महासचिव मुकेश महेश्वरी, जिला उपाध्यक्ष कृपाल सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष अहमद सईद सिद्दीकी, संजय यादव, हरीश बालियान, अर्चना यादव, संजू शर्मा, हाफिज अब्दुल सलाम, विजय प्रजापति, भूपेंद्र यादव, लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष पंकज यादव, मेहरबान कुरैशी, शाहरुख राइन ,फैजान खान, फैसल, भूपेंद्र यादव, उपेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें