फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष पद के लिए सपा व रालोद उम्मींदवार ने खरीदे पर्चे

विज्ञापन
र्चा खरीदते रालोद प्रत्याशी राजकुमारी साथ में कालीचरण एडवोकेट - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को रालोद व सपा समर्थित उम्मीदवारों ने पर्चे खरीदे। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 26 जून को नामांकन होना है। नामांकन पत्रों की बिक्री पिछले बृहस्पतिवार से शुरू हो गई थी। लेकिन पहले पांच दिन किसी भी दावेदार ने पर्चा नहीं खरीदा। मंगलवार को सपा उम्मीदवार व वार्ड नंबर 43 से जिला पंचायत सदस्य अर्चना यादव ने कलक्ट्रेट के निर्वाचन कार्यालय से नामांकन पत्र के चार सेट खरीदे।
विज्ञापन

रालोद की उम्मीदवार व वार्ड नंबर 31 की जिला पंचायत सदस्य राजकुमारी सिंह ने नामांकन पत्र के तीन सेट लिए। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री मंगलवार से शुरू हो गई है। इस बार जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष का पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। ऐसे में सामान्य महिला के लिए नामांकन पत्र की धनराशि 1500 रुपये तय हुई है। जमानत राशि के लिए 10 हजार रुपये जमा करने होंगे। अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग की महिला को नामांकन पत्र 750 रुपये में मिलेगा। अध्यक्ष पद के लिए दावेदार अधिकतम चार लाख रुपये की धनराशि खर्च कर सकेंगे।
विज्ञापन

ये है जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव का कार्यक्रम
नामांकन- 26 जून, सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक
जांच- 26 जून, दोपहर तीन से कार्य समाप्ति तक
नाम वापसी-29 जून सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक
मतदान-तीन जुलाई, सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक
मतगणना-तीन जुलाई, दोपहर तीन से कार्य समाप्ति तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें