फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या भूमि घोटाले की जांच सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश से कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान श्री राम मंदिर निर्माण के लिए राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट द्वारा अयोध्या में खरीदी गई जमीन के घोटाले की जांच उच्चतम न्यायालय के पीठासीन न्यायाधीश से कराये जाने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसीएम द्वितीय अंजुम बी को सौंपा।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी और पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने ज्ञापन सौंपा। विवेक बंसल ने कहा कि जो भाजपा भगवान श्री राम के मंदिर के नाम पर जनता को बरगलाकर देश की सत्ता पर सवार हुई है। वह भाजपा आज भगवान राम के मंदिर निर्माण में भी कमाई करने से नहीं चूक रही है।राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट, जिसमें भाजपा के उच्च नेतृत्व के विश्वस्त लोग सदस्य हैं। वही करोड़ों राम भक्त हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचा रहे हैं।
भाजपा के नेता कह रहे हैं कि ये सब जो हो रहा है वो विपक्ष द्वारा राजनीतिक षड्यंत्र द्वारा देश के नागरिकों को बरगलाने का कार्य है, लेकिन वास्तविकता ये है कि धुआं वहीं निकलता है जहां आग दबी होती है। अनर्गल बयानबाजी करके भाजपा के नेता देश की जनता को भ्रमित नहीं कर सकते।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में गोपाल मिश्रा, अनिल सिंह चौहान, प्रदीप रावत, बिजेंद्र सिंह बघेल, सागर सिंह तोमर, बॉबी वसी, नितेश कुमार, गौरव शर्मा, अंचित तोमर, हनी यादव, शाहिद खान, साबिर अहमद, शहजाद हुसैन, मोहनलाल पप्पू, जमीर अहमद, आमिर मुंतजिर, हेमप्रकाश सैनी, वसीम खान, बाबू खां, जान मोहम्मद, विनय यादव, मोहम्मद अनवार, इमरान शरीफ़, पिंकू बघेल, अरुण कुमार, अमित, नदीम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें