फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेताओं ने गेहूं खरीद केंद्र पर तौल में गड़बड़ी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को गेहूं खरीद केंद्रों पर अपना अनाज बेचने में आ रही परेशानियों को देखते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गिरीश यादव बृहस्पतिवार को अपने समर्थकों के साथ धनीपुर स्थित क्रय केंद्र पर पहुंचे। वहां पर उन्हें तौल में गड़बड़ी मिली। साथ ही उन्होंने वहां अपना अनाज लेकर आए किसानों की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन

किसानों ने जिलाध्यक्ष को बताया कि अच्छी पैदावार के बाद भी किसान को अपना गेहूं बेचने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टोकन लेने के बाद भी गेहूं नहीं खरीदा गया है। इस पर बारिश के भीग जाने के डर से किसानों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। धनीपुर मंडी पर तीन खरीद केंद्र चालू मिले। जिसमें एक सेंटर पर 50 किलो 200 ग्राम की जगह 50 किलो 650 ग्राम तौलाई पकड़ी गई। इस गड़बड़ी को लेकर जिला अध्यक्ष गिरीश यादव ने एसडीएम कोल से फोन पर बातचीत की, जिसके बाद अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। किसानों ने बताया कि जिन्होंने रजिस्ट्रेशन कराया है, उनको भी गेहूं बेचने के लिए टोकन दिया गया था, लेकिन उनके गेहूं की तौल नहीं हो पा रही। परेशान किसानों में भूपेश कुमार ,अनुराग शर्मा, सतीश बाबु, सियाराम, सतेंद्र पाल सिंह आदि दर्जनों किसान मौजूद रहे।
इस मौके पर पूर्व विधायक जमीरउल्लाह, जिला उपाध्यक्ष कृपाल सिंह ,जिला महासचिव मुकेश माहेश्वरी, महानगर महासचिव मनोज यादव, कोषाध्यक्ष गुड्डा यादव, शिवम यादव, कुलदीप यादव, मनोज यादव ,दीपक बघेल, राजेश माहौर, विकाश यादव, धारा सिंह ,रहमुद्दीन , संजय प्रजापति ,मनोज सविता, विजय सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें