फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर ने बाइक सवार बुआ भतीजे को मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्रांतर्गत अलीगढ़ रोड स्थित गांव चंद्रफरी के समीप टैंकर ने बाइक सवार बुआ भतीजे को रौंद दिया। उपचार के दौरान भतीजे की मौत हो गई। बुआ का गंभीर हालत में जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को थाना हरदुआगंज के गांव शाहजापुर ताजपुर निवासी ओमवीर शर्मा का बेटा अमित अपनी बुआ पुष्पा देवी पत्नी वीरेन्द्र कुमार शर्मा को बुलाने कस्बा बेसवां में आया था। बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ बजे बाइक पर अपनी बुआ को लेकर गांव जा रहा था।
इसी दौरान अलीगढ़ की ओर से तेज गति से आ रहे टैंकर यूपी 85 बी.टी. 6455अलीगढ़ ने उन्हें रौंद दिया। दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल बुआ व भतीजे को कोतवाली पुलिस ने उपचार के लिए जेएन मेडिकल कालेज अलीगढ़ भेज दिया। डाक्टरों ने उपचार के दौरान अमित को मृत घोषित कर दिया। बुआ का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। अमित की 26 जून को शादी होने वाली थी। घटना के बाद चालक मौके पर ही टैंकर को छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने टैंकर को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करवा दिया है। घटना के संबंध में बनवारीलाल पुत्र शंकरलाल शर्मा निवासी ग्राम ताजपुर जलाली थाना हरदुआगंज जनपद अलीगढ़ की ओर से उक्त टैंकर के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें