फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा की जेपी ग्रींस सोसाइटी में अलीगढ़ का टीका लगने के मामले की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा की जेपी ग्रींस सोसाइटी में अलीगढ़ के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौरंगाबाद का टीका लगने के मामले में जांच बैठा दी गई है। सीएमओ ने जांच के लिए डॉक्टरों का दो सदस्यीय पैनल गठित किया है। यह पैनल एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा।
विज्ञापन

नोएडा की जेपी ग्रींस सोसाइटी में मई के अंतिम सप्ताह में टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ था। इसमें नोएडा की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोसायटी के लोगों को टीके लगाए थे। लोगों का माथा तब ठनका, जब वहां के लोगों को प्रमाण पत्र अलीगढ़ के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौरंगाबाद के मिले और उन पर अलग-अलग तारीख अंकित थी। जबकि कैंप एक ही दिन लगा था। इसकी शिकायत हुई तो हड़कंप मच गया। सवाल उठने लगे कि जब टीके की वायल एक जिले में एक सेंटर से दूसरे सेंटर तक नहीं भेजी जा सकती तो अलीगढ़ को आवंटित वैक्सीन आखिर नोएडा पहुंच कैसे गई? इस मामले में कोई रैकेट सक्रिय है या फिर लापरवाही की इंतहा है? इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी कल्याणी ने बताया कि आमतौर पर अलीगढ़ का टीका नोएडा पहुंचने का सवाल ही नहीं है। लेकिन इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों का दो सदस्यीय पैनल गठित कर दिया गया है। इसमें डिप्टी सीएमओ डॉ अनुपम भास्कर व एसीएमओ डॉ एसपी सिंह शामिल हैं। इन्हें एक सप्ताह में जांच पूरी कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें