फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने जलाई तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां

विज्ञापन
कृषि कानूनों की प्रतियां जलाते भाकियू के कार्यकर्ता। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई। इसके बाद जवाहर पार्क में धरना प्रदर्शन कर सरकार को कोसा। मौके पर पहुंचे अधिकारी को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार पांच जून को ही किसान विरोधी तीनों कानूनों के संबंध में अध्यादेश लाई है। पांच जून शनिवार को भी संगठन का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान तहसील इगलास, खैर, मांट, सासनी आदि तहसीलों में धरना प्रदर्शन होगा। इस मौके पर बलवीर सिंह, इंद्रजीत सिंह, अश्वनी कुमार, रामकिशोर सिंह, आरेद्र कुमार, सुभाष चन्द्र आर्य आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें