फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच जून को संपूर्ण क्रांति दिवस को सफल बनाने की बनी रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
तीनों कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनरतले किसान संगठन पांच जून को संपूर्ण क्रांति दिवस मनाएंगे। इस अवसर पर जिले के किसान सांसद सतीश गौतम व अन्य जनप्रतिनिधियों को तीनों कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये गांव-गांव जनसंपर्क चल रहा है तो बृहस्पतिवार को आयोजित संयुक्त मोर्चा की बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

किसान नेता सुरेश चंद्र गांधी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 5 जून को जिले में सभी जनप्रतिनिधियों के आवासों या कार्यालयों पर जाकर किसान तीनों कृषि कानूनों की वापसी और एमएसपी को कानूनी मान्यता देने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे। किसान नेताओं ने बताया कि पिछली साल पांच जून को ही केन्द्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को अध्यादेश के रूप में लाई थी। इसी दिन लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने पटना के गांधी मैदान से संपूर्ण क्रांति की ऐतिहासिक घोषणा की। इसी वजह से किसान संगठन इस दिन संपूर्ण क्रांति की ऐतिहासिक घोषणा को याद करते हुए तीनों कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का प्रण लेगा। साथ ही जनप्रतिनिधियों से आंदोलन में सहयोग करने की अपील करेगा। बैठक में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के वरिष्ठ नेता चौधरी नवाब सिंह, चौधरी गजेंद्र सिंह, भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के जिला अध्यक्ष विनोद चौहान, भारतीय किसान यूनियन अंबावता के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह, अखिल भारतीय किसान सभा के सूरजपाल उपाध्याय, एहतशाम बेग, इदरीश मोहम्मद, मनोज सिसौदिया, भारतीय किसान यूनियन स्वराज के अभिषेक शर्मा, बेरोजगार मजदूर किसान यूनियन के रमेशचंद विद्रोही, अशोक प्रकाश, गोकुल करन, जितेंद्र लोधी, मानव सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केबी मौर्य, निर्माण श्रमिक संगठन के जेके शर्मा, एक्टू के रामप्रकाश, कुंवर जी लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें