फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन के आधार पर तय होंगे मतदाता व मतदान केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव पार्ट-2 यानी उप निर्वाचन की घोषणा हो चुकी है। छह जून को नामांकन की प्रक्त्रिस्या होगी। इस नामांकन के आधार पर यह होगा कि कितने मतदान केंद्र बनाए जाने हैं और कितने मतदाता होंगे। दरअसल, जिला निर्वाचन कार्यालय पहले यह देखेगा कि किस वार्ड में ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हैं और किन वार्ड में एक से अधिक दावेदार हैं। जिन वार्डों में एक से अधिक दावेदार होंगे, उनमें मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इसी के आधार पर मतदाता तय होंगे।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्यों के 4351 पदों, बीडीसी के दो व ग्राम प्रधान के एक पद पर चुनाव होगा। चुनाव कार्यक्त्रस्म के तहत नामांकन, छह जून को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक होंगे। नामांकन पत्रों की जांच छह जून शाम पांच से कार्य समाप्त होने तक होगी। नाम वापसी सात जून को सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक होगी। चुनाव चिन्हं आवंटन सात जून को शाम तीन बजे से कार्य समाप्त होने तक होगा। मतदान की प्रक्त्रिस्या 12 जून को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगी। मतगणना 14 जून को सुबह आठ से कार्य समाप्त होने तक होगी। उप निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) व एडीएम वित्त विधान जायसवाल ने बताया कि जिले में कुल 11 हजार ग्राम पंचायत सदस्य, 867 ग्राम प्रधान, 1156 बीडीसी के पद हैं। पंचायत चुनाव के दौरान 29 अप्रैल को मतदान हुआ था इसमें ग्राम पंचायत सदस्य के 4351 पद खाली रह गए थे। इसके अलावा प्रधान का एक पद चुनाव परिणाम आने के बाद विजेता प्रत्याशी की मौत हो गई थी। वहीं, दो बीडीसी दो जगह से निर्वाचित हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें