फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ शराब कांडः पूछताछ से मिल रहे सुराग, गैर प्रांतों में पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस रिमांड पर लिए गए अनिल व नरेंद्र से पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर कुछ नाम उजागर किए गए हैं। साथ में मुनीश का भी सुराग पुलिस को लग गया है। देर रात एक टीम उसे लेने के लिए गैर प्रांत रवाना हो गई थी। वहीं यह भी साफ हुआ है कि यह गैंग टैंकरों से स्प्रिट व अल्कोहल चोरी कराने का रैकेट भी चलाता था।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में अनिल व नरेंद्र ने बताया है कि उनका एक चोरी नेटवर्क भी है। उस नेटवर्क के जरिये होटल-ढाबों पर खड़े होने वाले टैंकरों से स्प्रिट व अल्कोहल चोरी कराई जाती थी। उसकी मदद से भी शराब तैयार की जाती रही है। उस रैकेट से जुड़े कुछ नाम बताए हैं, जिनके पीछे टीम लग गई है। देर रात एक टीम मुनीश का सुराग मिलने पर गैर प्रांत रवाना कर दी गई। संकेत हैं कि रात में उसे धर लिया गया है। वहीं ऋषि को लेकर लगातार इनपुट जुटाया जा रहा है। तमाम लोगों को हिरासत में लिया गया है। दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड व हिमाचल तक टीमें दौड़ लगा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें