फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह दिन में 176 जिला बदर, 1000 वांछित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने जिले में तैनाती के बाद शुरू किए गए अभियान के 15 दिन में बेहतर परिणाम सामने आए हैं। इन पंद्रह दिनों में 176 अपराधियों को जिला बदर करने के साथ-साथ एक हजार छोटे-बड़े अपराधियों को विभिन्न अपराधों में गिरफ्तार किया गया है। साथ में 120 शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले पंद्रह दिन में जिला बदर के लिए 176 अपराधियों की संस्तुति की गई थी, जिन्हें जिलाधिकारी के अधीन अलग-अलग न्यायालयों से बृहस्पतिवार तक जिला बदर किया गया है। यह प्रक्रिया लगातार चल रही है। इसके अलावा सात जिला बदर किए जाने के बाद भी घरों पर पाए जाने पर गिरफ्तार किए गए हैं। साथ में चुनाव सेल का नंबर जारी किया गया है, जिसकी मदद से लोगों से शिकायतें प्राप्त की जा रही हैं और उनके सत्यापन के बाद उन पर कार्रवाई की जा रही है।
चोरी के वाहनों का डाटा फीड
चुनाव को ध्यान में रखते हुए इन पंद्रह दिनों में सभी चौकी व हल्का प्रभारियों को सीयूजी नंबर जारी किए गए। क्विक रेस्पांस के लिए मिनी लॉ एंड ऑर्डर स्कीम लागू की गई। चोरी गए 3000 वाहनों के डाटा अपलोड कराया गया।
विज्ञापन

ये भी सुधार के प्रयास
पब्लिक के लिए ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया। परिवार परामर्श के लिए अलग से एक प्लेटफार्म बनाया गया। शहर व देहात के लिए अलग से एसओजी व सर्विलांस सिस्टम तैयार किया गया।
- जिला पुलिस को चुनाव से पहले लगातार अपडेट किया जा रहा है। अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं। आगे भी ये अभियान जारी रहेंगे। अब तक के अभियानों से बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं।-कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें