गांधीपार्क क्षेत्र में गोपी मिल कंपाउंड के पास बृहस्पतिवार को मार्निंग वाक पर गए बुजुर्ग की रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार नौरंगाबाद छावनी निवासी 70 वर्षीय ज्ञान सिंह रोजाना मार्निंग वाक पर जाते थे।
बृहस्पतिवार सुबह वे गोपी मिल कंपाउंड के पास रेलवे लाइन पार कर रहे थे। तभी किसी ट्रेन की चपेट में आ गए और मौत हो गई। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इधर, काफी देर तक बुजुर्ग के न आने पर जब परिवार ने खोज की तो पता चला कि उनकी मौत हो गई है।