फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां पर दफन हुआ था टाइम कैप्सूल, वहां बन रहा स्मारक

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष्य में जमीन में दफन किए गए टाइम कैप्सूल के स्थान पर अब एक स्मारक बनाया जा रहा है। शिलालेख पर टाइम कैप्सूल के यहां पर दफन होने के विषय में बताया जाएगा। स्मारक को दर्शनीय बनाने के लिए लाल पत्थर और नक्काशी का काम किया जा रहा है। टाइम कैप्सूल को अगले 500 वर्षों तक संरक्षित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय मामलों के जानकार और उर्दू एकेडमी के पूर्व निदेशक डॉ. राहत अबरार कहते हैं कि इस टाइम कैप्सूल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से लेकर शताब्दी वर्ष समारोह के अवसर पर जारी किए गए डाक टिकट, 1920 से लेकर अब तक के दीक्षांत समारोह का विवरण आदि सभी कुछ रखा गया है। इस कैप्सूल में नाइट्रोजन गैस का इस्तेमाल किया गया है जिससे दस्तावेज सुरक्षित रहें। इसी वर्ष गणतंत्र दिवस पर इस टाइम कैप्सूल को विक्टोरिया गेट के सामने दफन किया गया था। इसका मकसद भविष्य की पीढ़ियों को विश्वविद्यालय के इतिहास, परंपराओं, शैक्षिक गतिविधियों, उपलब्धियों आदि के संबंध में अवगत कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें