यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 8 मई से शुरू हो रही है। इस बार शून्य प्रतिशत परिणाम किसी भी विद्यालय का आया तो उसकी मान्यता खत्म करने की संस्तुति की जाएगी। पिछले साल 42 विद्यालयों का शून्य प्रतिशत परीक्षा परिणाम आया था।
जिले में पिछले साल 157 परीक्षा केंद्र बनाए थे, जहां 42 विद्यालयों का शून्य प्रतिशत परिणाम आया था। इस बार परीक्षा केंद्रों में इजाफा हुआ है। 165 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी, लेकिन परीक्षा परिणाम को लेकर सख्ती बरती जा रही है। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि शासन भी शून्य प्रतिशत परीक्षा परिणाम को लेकर सख्त है। इसलिए जिन विद्यालयों का शून्य प्रतिशत परिणाम आया तो उन विद्यालयों की मान्यता खत्म करने के लिए कार्रवाई की जाएगी।
24 घंटे सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेंगे प्रश्न पत्र
स्ट्रांग रूम में रखे जाने वाले प्रश्न पत्र 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे की नजर रहेंगे। 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में रहेंगे, जिसकी निगरानी मुख्यालय से की जाएगी।