फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार खुराफातियों को थमाए यलो-रेड कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस प्रशासनिक स्तर से होली और शब-ए-बरात को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है। शहर भर में एक हजार ऐसे लोगों को रेड और यलो कार्ड पुलिस स्तर से जारी किए गए हैं, जो शहर में होने वाली किसी भी खुराफात के लिए जिम्मेदार माने जाएंगे। इस यलो व रेड कार्ड में स्पष्ट उल्लेख है कि अगर उनके क्षेत्र में कुछ हुआ तो उसके लिए वही जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

डीएम चंद्रभूषण सिंह व एसएसपी मुनिराज जी द्वारा होली की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में दिए गए निर्देश के क्रम में यह नोटिस थाना वार जारी किए जा रहे हैं। यलो कार्ड धारक को नोटिस में उल्लेख किया गया है कि अगर उनके क्षेत्र में अनहोनी होती है तो उनको भी निरोधात्मक कार्रवाई झेलनी पड़ेगी और रेड कार्ड धारक को सीधी चेतावनी है कि उन्हें पहले जेल भेजा जाएगा। इसलिए इन दोनों कार्ड धारकों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे अपने-अपने इलाके में त्योहार को सांप्रदायिक सौहार्द व सद्भाव के साथ मनाया जाना सुनिश्चित कराएं और किसी भी तरह से कहीं कोई विवाद पैदा न होने पाए।
एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी व एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि होली को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। खुराफातियों पर शिकंजे के इरादे से अब तक शहर में काफी संख्या में लोग पाबंद किए गए हैं और 1000 लोगों को रेड व यलो कार्ड दिए गए हैं। इसके अलावा गुंडा व मिनी गुंडा एक्ट के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। किसी को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी। आरएएफ व पीएसी द्वारा मिश्रित आबादी वाले इलाकों में लगातार गश्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली पर दो दिन भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित
- दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन सारसौल चौराहे से बाईपास जाएंगे।
- आगरा/मथुरा रोड के वाहन सासनीगेट चौराहे से बाईपास होकर जाएंगे।
- अतरौली की ओर से आने वाले वाहन क्वार्सी चौराहे से बाईपास जाएंगे।
- एटा/कानपुर की तरफ से आने वाले वाहन एटा चुंगी से बाईपास जाएंगे।
- रोडवेज की बसों का संचालन धीमी गति से हो सकेगा। बसें सारसौल, मसूदाबाद व गांधीपार्क बस स्टैंड तक आ सकेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें