फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में गिरने से युवक की मौत, लोगों में रोष

विज्ञापन
जीवनगढ़ नाले में व्यक्ति के डूबने के बाद लगी भीड़। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
हानगर के क्वार्सी क्षेत्र में कमिशभनरी बाईपास स्थित रजा नगर में नाले में गिरने से राहगीर युवक की मौत हो गई। हालांकि लोगों ने यहां नगर निगम की लापरवाही बताते हुए नाराजगी जताई। मगर पुलिस युवक की मौत का कारण नशे में गिरना मान रही है।
विज्ञापन

रहीम बाग निवासी 30 वर्षीय मजदूर टिलुआ उर्फ टिकुआ पुत्र शाहबुद्दीन शुक्रवार शाम ईदगाह के पास नाले की पटरी से जा रहा था।
तभी अचानक पैर फिसलने से नाले में गिर गया और मौत हो गई। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों के शोर पर भीड़ जमा हो गई। खबर पर पुलिस भी आ गई। कुछ ही देर के प्रयास में युवक को निकाल लिया गया। मगर दीनदयाल अस्पताल में देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया गया। यहां लोगों ने नगर निगम की लापरवाही पर रोष जताया। वहीं पुलिस का मानना है कि मौत का कारण पोस्टमार्टम में साफ होगा।
रजा नगर निशात बाग इलाके में हुई युवक की नाले में गिरने से मौत के मामले में इलाके के पार्षद शाकिर अली ने नगर निगम के प्रति नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि वे कई बार इस विषय में नगर निगम को लिखकर दे चुके हैं कि आबादी क्षेत्र में नाले की बाउंड्री करा दी जाए। मगर नगर निगम स्तर से सुनवाई नहीं हुई। इस दुर्घटना के लिए नगर निगम जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें