तालानगरी की तरफ आने-जाने वाले लोग बदबू से बेहद परेशान है। कांवड़ियों को भी बदबू से बेहद परेशानी हुई। तीन दिन से तेज बदबू उठने के बावजूद उससे राहत दिलाने के लिए कोई इंतजाम नहीं हुए।
तालानगरी में पेट्रोल पंप के समीप मुख्य नाला है। पिछले दो-तीन दिन से वहां से तेज बदबू उठ रही है। बदबू से बचने के लिए लोग नाक पर रूमाल डालकर चल रहे हैं। उद्यमी एवं राहगीर के साथ ही भोले के भक्तों को भी बदबू से परेशानी हुई।
नाले के समीप पहुंचने पर लोग वाहनों की गति बढ़ा लेते हैं। नाले के बगल में स्कूल भी है। नाले से जल की निकासी नहीं हो रही है। आसपास घास भी उग आई है। लॉक्स एंड हार्डवेयर निर्माता एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन खंडेलवाल ने कहा कि बदबू से बहुत परेशानी हो रही है। मौखिक शिकायत की गई है। यूपीसीडा के क्षेत्रीय अधिकारी से मिलकर समस्या का निराकरण कराने का प्रयास करेंगे।