शहर विधान सभा क्षेत्र के विधायक संजीव राजा द्वारा महाशिवरात्रि पर आयोजित फलाहार कार्यक्रम में राजनीति, प्रशासन एवं उद्योग-व्यवसाय जगह के दिग्गज शामिल हुए। कई लोग तो पंचायत चुनाव की राजनीति का पन्ना भी पलटते नजर आए।
विधायक ने भाजपा नेता सुभाष लिटिल के साथ फलाहार कार्यक्रम का आयोजन आगरा रोड स्थित गंगा सेलिब्रेशन में किया था। 25 वर्षों से यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। केंद्रीय गन्ना विकास राज्यमंत्री संजीव बाल्यान और सांसद सतीश गौतम भी कार्यक्रम में पहुंचे। केंद्रीय मंत्री एक कार्यक्रम के सिलसिले में हाथरस आए हुए थे। फलाहार कार्यक्रम के दौरान सबसे अधिक पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा हो रही थी। जिला पंचायत का चुनाव कौन कहां से लड़ेगा। कौन अध्यक्ष पद का दावेदार होगा। अतिथियों का स्वागत संजीव राजा ने किया।
ये रहे मौजूद
भाजपा के प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, विधायक अनिल पाराशर, ठाकुर रवेंद्रपाल सिंह, अनूप प्रधान, राजकुमार सहयोगी, क्षेत्रीय मंत्री राजीव शर्मा, मुक्ता राजा, भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, श्योराज सिंह, शकुंतला भारती, आईजी पीयूष मोर्डिया, जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह, नगर आयुक्त आईएएस प्रेमरंजन सिंह, एसएसपी मुनिराज जी, एसपी सिटी कुलदीप सिंह, एसपी ट्रैफिक सतीश, सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी, बिजली विभाग के मुख्य अभियंता मुकुल सिंघल, अधीक्षण अभियंता एसके जैन, राघवेेंद्र, सीएमएस जिला अस्पताल डॉ. रामकिशन, मीना कुमारी, देवराज सिंह, रामसखी कठेरिया, सुनील पाली, संदीप चाणक्य, संजय वर्मा, ओमप्रकाश मास्टर, प्रमोद अग्रवाल,उद्योपति प्रशांत सिंघल, अनमोल गुप्ता, सुबोध स्वीटी, शैलेंद्र गुप्ता, राजेंद्र चीफ, अतुल राजाजी, मुकेश राजपूत, वीरेंद्र सिंह, वैभव गौतम, आरएसएस के विभाग प्रचारक जितेंद्र कुमार, ललित, संदीप चाणक्य, संजय गोयल आदि।