फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा और बहू से जान का खतरा, वृद्धा ने डीएम से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बन्नादेवी के रसलगंज मोहल्ला निवासी वृद्धा ने संपत्ति को लेकर बेटा और बहू से जान का खतरा बताया है। वृद्धा ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। जिलाधिकारी ने क्षेत्राधिकारी को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वृद्धा ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में बताया है कि उसके तीन बेटे और तीन बेटियां हैं।
सबसे छोटा बेटा और उसकी बहू की नजर उसकी संपत्ति पर है। वृद्धा ने दोनों से अपनी जान का खतरा बताया है। पत्र के अनुसार वृद्धा पिछले 18 महीने से अपने दूसरे बेटे के साथ रह रही थी। कुछ दिन पहले छोटा बेटा और उसकी पत्नी घर पर आए। उसी दिन से घर पर कब्जा जमाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर झगड़ा शुरू कर दिया। वृद्धा ने पुलिस में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिलाधिकारी ने मामले की जांच क्षेत्राधिकारी को सौंपी है। वृद्धा ने उत्तर प्रदेश पुलिस के ट्विटर हैंडल पर भी मामले की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें