श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान में तालानगरी के उद्यमी दिल खोलकर मदद कर रहे हैं। उद्योगपति विजय बजाज ने 5 लाख, अजय पटेल ने 2.1 लाख एवं नितिन घुट्टी ने 1.1 लाख रुपये की मदद की है।
लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष गौरव मित्तल ने बताया कि मनीष बंसल, विकास जैन, मनोज शैली, दीपक वार्ष्णेय एवं राकेश अग्रवाल ने 1-1 लाख रुपये का सहयोग दिया है। तरुण सक्सेना, नवनीत वार्ष्णेय एवं नीरज अग्रवाल ने 51-51 हजार रुपये दिए हैं। बलभद्र कोल्ड ने 1.51 लाख, राजेंद्र वार्ष्णेय ने 1 लाख रुपये, कल्याण सिंह ने 1 लाख 2 हजार रुपये, विनीत मोटर्स एवं नितिन माहेश्वरी ने 21 हजार रुपये की मदद की।
टोली में मुकेश जिंदल, डॉ. राजीव अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, राम बंसल आदि शामिल थे। इसके अतिरिक्त भूपेंद्र वार्ष्णेय ने एक लाख एक हजार एक सौ ग्यारह रुपये की मदद की। शुक्रवार से महानगर में श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान शुरू हो गया है। आरएसएस एवं विहिप के कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर संपर्क कर रहे हैं। आरएसएस के विभाग प्रचारक जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह किसी पार्टी या संगठन का नहीं बल्कि हिंदू समाज का कार्य है।
बच्चों ने गुल्लक दी मंदिर को दान
एडीजीसी व केशवसेवा धाम नगर कार्यवाह कुलदीप तोमर के बेटे वैभव वर्ष ने अपनी गुल्लक विभाग प्रचारक जितेंद्र को दान में दी है। इस गुल्लक में 76 सौ रुपये एकत्रित हो रखे थे।