फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई एक दिन भी नहीं, पर वेतन मिलेगा 6.5 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालय में नियुक्त 764 शिक्षकों ने बच्चों को एक दिन भी पढ़ाया नहीं, लेकिन उन्हें करीब 6.5 करोड़ रुपये बतौर वेतन के रूप में भुगतान किया जाना है। हालांकि, विद्यालय खुल रहे हैं, लेकिन बच्चे कोविड-19 महामारी के चलते नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेेश में 69 हजार शिक्षक भर्ती के सापेक्ष जिले को 922 शिक्षक आवंटित किए गए थे। 764 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र निर्गत किए गए थे, क्योंकि बाकी अभ्यर्थी काउंसिलिंग में नहीं पहुंचे थे। 30 अक्तूबर को पहले चरण में नियुक्त 252 शिक्षकों को विद्यालय आवंटित कर दिए गए थे लेकिन 5 दिसंबर को दूसरे चरण में नियुक्त शिक्षकों को विद्यालय आवंटित नहीं हो सके हैं। पहले चरण के शिक्षकों से संबंधित जानकारी मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। दूसरे चरण में नियुक्त 512 शिक्षकों को विद्यालय आवंटित नहीं हो सके हैं। इसलिए उनकी जानकारी मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड नहीं की जा सकी है। जिन शिक्षकों को शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में तैनाती मिली है, उनका वेतन क्रमश: 45,371 रुपये व 42,671 रुपये हैं। इस हिसाब से दो महीने का वेतन करीब 6 करोड़ 74 लाख रुपये का भुगतान शिक्षकों को किया जाना है।
नवनियुक्त शिक्षकों के शैक्षिक दस्तावेज का सत्यापन करने के लिए संबंधित बोर्ड को भेज दिया गया है। सत्यापन व शासन के दिशा-निर्देश के अनुरूप शिक्षकों को वेतन का भुगतान किया जाएगा। - डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें