फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 को अलीगढ़ आ सकती हैं राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
13 जनवरी को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल डॉ. आनंदीबेन पटेल अलीगढ़ आ सकती हैं। हालांकि अभी उनका खुर्जा आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। अलीगढ़ आने की संभावना भी जताई जा रही है। हालांकि, अधिकारिक तौर पर कोई कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। लेकिन जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि अगर राज्यपाल अलीगढ़ आती हैं, तो वह केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा कर सकती हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में डाटा जुटाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग को क्षय रोग से ग्रस्त ऐसे बच्चों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं जो गोद दिए गए हैं। महिला एनजीओ व प्रबुद्ध लोगों की सूची भी तैयार की जा रही है। कृषि व उद्यान विभाग की ओर से रिपोर्ट तैयार की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें