फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की गला दबाकर हत्या, पत्नी हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
क्वार्सी क्षेत्र के चंदनियां में बृहस्पतिवार रात युवक की मौत पर बीमारी से मौत की अफवाह उड़ा दी। खबर पर हरकत में आई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू की तो मामला गला दबाकर हत्या का सामने आया। इस मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर शक के आधार पर पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फूलों की डेकोरेशन का काम करने वाले चंदनियां के सतीश सैनी (26) पुत्र गंगाप्रसाद की बृहस्पतिवार देर रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पत्नी ने शोर मचाया कि अचानक उल्टी दस्त होने पर मौत हो गई है। सुबह परिवार ने सूचना पुलिस को दी तो शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शाम को पोस्टमार्टम में पता चला कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। वहीं, पुलिस ने जांच में पाया कि मौके पर चूड़ियां टूटी पड़ी थीं। इस आधार पर पत्नी पर ही गला दबाकर हत्या का शक जताया गया है। इसे लेकर उसे हिरासत में ले लिया है।
इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल के अनुसार अभी पूछताछ की जा रही है। परिवार ने भी सतीश की पत्नी पर ही शक जताया है। दोनों ने दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। दंपती पर एक बेटा भी है। पत्नी सरोज पर नामजद तहरीर दी गई है। हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जो भी जांच में निकलकर आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें