फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश शंकर विद्यार्थी के पास लगेगी अटल की मूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंटर प्वाइंट से गणेश शंकर विद्यार्थी की मूर्ति नहीं हटेगी। गणेश शंकर विद्यार्थी के पास ही अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति लगेगी। पूर्व प्रधानमंत्री की मूर्ति लगने के बाद सेंटर प्वाइंट का नाम बदलकर अटल चौक किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने बृहस्पतिवार को सेंटर प्वाइंट का निरीक्षण किया और अटल चौक का काम शुरू करने का निर्देश दिया। पूर्व नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल के समय में सेंटर प्वाइंट से गणेश शंकर विद्यार्थी की मूर्ति हटाकर दूसरे स्थान पर लगाने की चर्चा हुई थी। इसका विरोध हुआ था। नए नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह ने शहर विधान सभा क्षेत्र के विधायक संजीव राजा, कोल विधान सभा क्षेत्र के विधायक अनिल पाराशर एवं व्यापारियों से बातचीत कर बीच का रास्ता निकाल लिया है।
किसी को एतराज भी नहीं है। नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि गणेश शंकर विद्यार्थी की मूर्ति अपने स्थान पर लगी रहेगी। वहीं पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति लगेगी। मूर्ति लगने के बाद सेंटर प्वाइंट पर अटल चौक का बोर्ड लग जाएगा। उन्होंने बताया कि वह काम इस तरह कराना चाहते हैं कि सेंटर प्वाइंट का कारोबार किसी भी तरह प्रभावित न हो और काम हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें