फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह महीने से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र का काम ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक चेतना समिति की ओर से मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा गया है कि महामारी की आड़ में नगर निगम ने उदासीनता ओढ़ रखी है। फरवरी महीने से ही यहां पर जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाने का काम ठप पड़ा हुआ है। इसके लिए महामारी को बहाना बनाया गया है। जबकि दूसरी ओर नगर निगम सीमा से बाहर नगर पंचायतों के क्षेत्र में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र धड़ल्ले से बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिन लोगों को जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र की तत्काल आवश्यकता है, वह लोग इस दूसरे रास्ते का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम के आला अधिकारी जनता से पूरी तरह विमुख हो चुके हैं। यही कारण है कि बृहस्पतिवार को सदन में जनप्रतिनिधियों का आक्रोश फूट पड़ा । पत्र में कहा गया है कि अगर पार्षद न हों तो नगर निगम के अधिकारी जनता का खून चूस लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें