अलीगढ़ मुसलिम विश्वविद्यालय के आरएम हॉल पर बुधवार शाम ठेकेदारी विवाद में हुई फायरिंग के मामले में 18 अज्ञात हमलावरों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा आरएम हॉल में तैनात प्राक्टोरियल बोर्ड के कर्मी मोहम्मद जुबेर ने कराया है। इस मामले में पुलिस के साथ-साथ एएमयू ने भी जांच बैठा दी है।
आरएम हॉल में बुधवार शाम तीन कार सवार युवकों ने पहुंचकर फायरिंग की थी। ताबड़तोड़ फायरिंग में छात्र सहित अन्य लोग बच गए थे। यह हमला ठेकेदारी विवाद में माना गया है। सूचना पर प्रॉक्टर टीम मौके पर पहुंच गई थी। छात्र की ओर से थाना सिविल लाइंस में नामजद तहरीर दी गई थी। वहीं आरएम हॉल के एमटीएफ मोहम्मद जुबैर की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस प्रमेंद्र कुमार के अनुसार मामले में जांच की जा रही है। आरोपियों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, एएमयू प्रशासन ने भी जांच शुरू कर दी है।