फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर भाजपा मंडल अध्यक्ष व उनके परिजनों की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष डॉ. नबी हसन एवं उनके परिजनों को जमालपुर में घर में घुसकर कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। इसमें एक आदमी का सिर फट गया है। मंडल अध्यक्ष बूथ सत्यापन के कार्य में लगे हुए थे। उन्होंने बसपा पार्षद सद्दाम हुसैन के समर्थकों पर हमला का आरोप लगाया है। इस मामले में थाना सिविल लाइन में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष इमरान सैफी ने बताया कि जमालपुर के कुछ दबंग लोग मंडल अध्यक्ष नबी हसन पर हमलावर हो गए। उन्होंने हमला के दौरान कहा कि यहां पार्षद सद्दाम और असलम के अलावा दूसरा कोई नेता नहीं हो सकता। अन्य किसी भी पार्टी के नेता को बर्दाश्त नहीं करेंगे। वे लोग भाजपा के खिलाफ घृणा फैला रहे थे।
इमरान सैफी ने बातया कि डॉ. नबी हसन के घर में घुसकर परिजनों के साथ मारपीट की गई। एक के सिर में चोट लगी है। इमरान सैफी ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान पुलिसकर्मी मौजूद थे लेकिन वे लोग मूकदर्शक बने रहे। इस संबंध में थाना सिविल लाइन में तहरीर दी गई है। उल्लेखनीय है कि लोक सभा चुनाव के दौरान महानगर अध्यक्ष इमरान सैफी पर भी जमालपुर में हमला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें