फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह 5 बजे से अनलॉक शुरू, चहलकदमी करें, लेकिन कोरोना से बचें

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने के लिए लागू दो दिवसीय लॉकडाउन सोमवार की सुबह 5 बजे समाप्त हो गया है। अब बाजार पहले की तरह यथावत खुलेंगे। मगर, डीएम ने जनता से अपील की है कि वह चहलकदमी करें। मगर, कोरोना से बचाव भी जरूरी है। इधर, रविवार को शनिवार की अपेक्षा शहर की सड़कों पर लोगों की चहलकदमी कम ही दिखी। छुट्टी वाले दिन को लोगों ने सुकून के साथ परिवार वालों के साथ बिताया। शनिवार की सख्ती का असर भी दिखा। शहर में 11 बजे के बाद सब्जी, फल, दूध की दुकानें बंद हो गईं। हालांकि, गली-मोहल्लों में दुकानदार शटर डाउन करने के बाद भी दुकानदारी करने में लगे रहे। कई इलाकों में पुलिस ने पहुंचकर दुकानों को पूर्ण रूप से बंद कराया।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही पुलिस के अधिकारी शहर में राउंड पर रहे। लोगों को बेवजह घरों से निकलने पर कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा। सख्ती का असर ही रहा कि 11 बजे तक तो लोग दूध-फल-सब्जी की खरीदारी कर अपने घरों में कैद हो गए। साथ ही अनियमितताओं को लेकर 843 के चालान काटे गए। वहीं, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी के मुताबिक, लॉक डाउन का पालन कराने के लिए पुलिस ने 843 वाहनों का चालान किया। इनसे 903300 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। छह वाहनों को सीज भी किया गया। धारा 188 में कार्रवाई करते हुए बन्नादेवी पुलिस ने एक गांधी पार्क ने एक और टप्पल पुलिस ने एक व्यक्ति को पांबद किया। डीएम के मुताबिक सुबह पांच बजे से अनलॉक शुरू हो गया है। जिलेवासियों से अपील है कि वह घरों से जरूरी काम होने पर ही निकलें। कोरोना घातक होता जा रहा है। ऐसे में खुद को व परिवार को सुरक्षित रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें