फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताहरपुर प्रधान और पंचायत सचिव के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
टप्पल ब्लाक की ग्राम पंचायत ताहरपुर में शौचालय निर्माण में छह लाख पांच हजार 653 रुपये का गबन करने के मामले में पूर्व प्रधान कुशल एवं तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव संजीव कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी पारुल सिसौदिया ने बताया कि दोनों को इस मामले में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट बुला कर सुनवाई की गई थी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ता और आरोपी पक्ष से सवाल जवाब किया। इस मामले में डीसी स्वच्छ भारत मिशन जिया अहमद, जिला पंचायत राज अधिकारी और एई मसूद अख्तर ने बीती 24 जून को जांच की थी। जिसमें गबन करने की पुष्टि हो चुकी है। उक्त जांच टीम ने इन दोनों को दोषी पाया था। इस पर डीएम ने बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियो के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया। इसके बाद जिला पंचायत राज अधिकारी पारूल सिसौदिया ने रिपोर्ट दर्ज कराने की तहरीर सिविल लाइंस थाने भेजी। जहां मुकदमा दर्ज किया गया है। एडीओ पंचायत राजपाल सिंह इस मुकदमे में वादी हैं और ये मुकदमा अमानत में खयानत की धाराओं में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें