कोतवाली थाना क्षेत्र के भुजपुरा इलाके में गोवंश की हत्या कर शव को फेंक दिया गया। साथ ही मरा हुआ गोवंश भी फेंका गया। इससे भुजपुरा में पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा काट दिया। उन्होंने पुलिस को 24 घंटे की भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर, आज हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता मामले को लेकर एसएसपी से मुलाकात करेंगे।
वाकया सोमवार सुबह का है। भुजपुरा स्थित मरघट पर सुबह कुछ लोगों ने गोवंश का कटान कर दिया। सूचना पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने इलाके के लोगों के साथ मिलकर हंगामा काट दिया। सूचना पर पुलिस की टीम पहुंच गई। नेताओं ने नारेबाजी करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर दी।
इस पर पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तारी और तत्काल अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देकर जैसे-तैसे मामले के शांत किया। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि वह मामले के संबंध में मंगलवार को एसएसपी से मुलाकात करेंगे। इंस्पेक्टर कोतवाली के अनुसार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात की तफ्तीश जारी है। हंगामा करने वालों में राहुल पाठक, रवि वर्मा, अजय वर्मा, राकेश सिंह सौलंकी सहित अन्य लोग शामिल रहे।