फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता के संक्रमित मिलने पर दो दिन दीवानी परिसर बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
दीवानी परिसर में वकालत करने वाले चंदनिया निवासी 56 वर्षीय अधिवक्ता के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर जिला जज राममनोहर नारायण मिश्रा की अनुपस्थिति के चलते प्रभारी जिला जज का कार्य देख रहे सुरेंद्र सिंह ने दो दिन (शुक्रवार और शनिवार) को कोर्ट परिसर को बंद रखने का निर्णय लिया है। यह जानकारी दि अलीगढ़ बार एसोएिशन के अध्यक्ष गणेश शर्मा ने देते हुए अधिवक्ताओं से अपील की है कि वह दो दिन दीवानी न आएं। साथ ही दीवानी खुलने पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें।
विज्ञापन

इधर, इस फैसले को लेकर दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव अनूप कौशिक ने कहा कि उन्होंने विगत 28 मई को जिला जज से मुलाकात कर कोर्ट परिसर को सिविल कोर्ट और हाईकोर्ट की तर्ज पर अभी बंद रखने की मांग की थी। उसी क्रम में फिर से मांग की गई है कि अधिवक्ता के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अन्य अधिवक्ताओं में भी भय का माहौल है। महामारी को देखते हुए कम से कम पूरे जून माह परिसर को बंद कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें