व्हाट्सएप पर मंगलवार को लॉकडाउन और बाजार बंदी को लेकर जिलाधिकारी के पुराने निर्णय को किसी ने वायरल कर दिया। इससे शहर के व्यापारियों में अफरा तफरी का माहौल हो गया। जिलाधिकारी कार्यालय के फोन घनघनाने लगे। मामले का सिटी मजिस्ट्रेट ने संज्ञान लिया तो पता लगा कि पुराने आदेश को नया बताकर वायरल किया गया है। छानबीन के बाद उन्होंने वायरल संदेश को फर्जी बताते हुए लोगों से किसी भी प्रकार केे भ्रम में न आने की अपील की।
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि प्रथम लॉकडाउन के दौरान जिला प्रशासन ने सुबह छह से दस बजे तक बाजार खोलने का आदेश दिया था। साथ ही पुराने शहर के दुकानदारों को नुमाइश मैदान में दुकान देनेे का फैसला किया था। उक्त निर्णय को किसी ने मंगलवार को वायरल कर नया आदेश बता दिया। इसको लेकर लोगों के बीच असहजता की स्थिति बन गई। हालांकि बाद में इसकी छानबीन कर खंडन कर दिया गया है।