कनवरीगंज के 72 वर्षीय रिपिट कारोबारी कोरोना वायरस से संक्रमित थे। उनकी मृत्यु के बाद मथुरा से रिपोर्ट आई है। इस तरह जनपद में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है।
रिपिट कारोबारी को बुखार एवं खांसी होने पर उपचार के लिए परिजन 13 जून को मथुरा जिला अस्पताल में लेकर गए थे। यहां पर भीड़ एवं कोरोना जांच की रिपोर्ट समय से नहीं मिलने के कारण परिजनों ने मथुरा के दुर्गापुरी निवासी संबंधी से बातचीत कर वहां ले गए थे। वहां पहुंचने पर उनकी मृत्यु हो गई थी। उसके बाद कोरोना जांच हेतु उनका नमूना लिया गया था।
13 जून को ही परिजनों ने नुमाइश मैदान स्थित मुक्तिधाम में दाह-संस्कार कर दिया था। 14 जून को उनके परिवार के पांच सदस्यों की रिपोर्ट जेएन मेडिकल कॉलेज से पॉजिटिव आई थी। उसके बाद कनवरीगंज में खलबली मच गई थी। उनका नमूना 7 जून को लिया गया था। मंगलवार को मथुरा से उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी पुष्टि भाजपा के महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत ने भी की। वह मृतक कारोबारी के पड़ोसी एवं परिवार के करीबी हैं। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि अभी पोर्टल पर इससे संबंधित सूचना नहीं डाली गई है। पोर्टल पर आने के बाद उनकी संख्या जनपद में काउंट किया जाएगा।