फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराए का दबाव बना रहे गोदाम स्वामी तो ट्रांसपोर्टर कराएं पुलिस रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दि गुड्स ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ठा. अजयपाल सिंह ने कहा है कि जिला और पुलिस प्रशासन उन ट्रांसपोर्टरों को राहत दिलाएं, जिनके पास किराये के गोदाम हैं। गोदाम मालिक उन पर तीन महीने के किराए के भुगतान का दबाव बना रहे हैं। चटर्जी कंपाउंड में मंगलवार को हुई आनलाइन मीटिंग में ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि 8 मार्च से 10 जून के बीच उनका कामकाज पूरी तरह से बंद रहा है। ऐसे में वह गोदामों का किराया एक साथ नहीं दे सकते हैं। उनको इसमें कुछ और मोहलत चाहिए, जब उनका कामकाज चल पड़ेगा तभी वह भुगतान करने की स्थिति में आएंगे।
विज्ञापन

अजयपाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने भी इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत कोई भवन स्वामी किराए के लिए दबाव नहीं बना सकता है। एसोसिएशन में महामंत्री नरेंद्र शर्मा ने कहा है कि भवन स्वामी लॉकडाउन अवधि के किराए के लिए दबाव बना रहे हैं ये उचित नहीं है। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, झारखंड में स्थानीय प्रशासन ने ट्रांसपोर्टरों को ये राहत दिलाई गई है। अलीगढ़ में ऐसा नहीं हो रहा है। अध्यक्ष ठा. अजयपाल सिंह ने कहा है कि जो ट्रांसपोर्टर ज्यादा परेशान हैं, वे संबंधित थाना क्षेत्र में भवनस्वामी के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करा दें। एसोसिएशन हर ट्रांसपोर्टर के साथ है। आनलाइन बैठक में हरीश यादव, विजय सारास्वत, मनोज अवस्थी, करन सचदेवा, किरन प्रताप, रोबिन डंग, अनिल रस्तोगी, बृजेश शर्मा, शरद गुप्ता, आफताब आदि ट्रांसपोर्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें