कनवरीगंज के मृतक कारोबारी के परिवार के छह लोग बीमार हो गए हैं। दो लोग उपचार के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं जबकि चार लोगों को पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
कोरोना व्यापारी की दो दिन पहले मौत हो गई थी। वह कोरोना जांच कराने मथुरा गए थे। वहीं पर उनकी मौत हुई थी। परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। उनके मृत्यु के अगले दिन एक बेटा, पत्नी और बहू सहित परिवार के पांच लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। परिजनों का नमूना सात जून को लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट 14 जून को आई थी।
परिवार के पांच लोगों के कोविड अस्पताल में भर्ती होने के बाद परिवार के छह लोग बीमार पड़ गए है। भाजपा के महानगर अध्यक्ष एवं पड़ोसी डॉ. विवेक सारस्वत ने बताया कि एक पुत्र एवं एक बहु अधिक बुखार होने पर उपचार के लिए सोमवार को दिल्ली रवाना हो गए हैं। जबकि परिवार के चार लोग पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती हुए हैं। कनवरीगंज में भय का माहौल है।