अत्यधिक कोरोना मामले सामने आने पर गत 14 मई को शत प्रतिशत लॉकडाउन किए गए सासनीगेट, कोतवाली एवं देहली गेट इलाके की लॉकडाउन अवधि बुधवार को पूर्ण हो जाने के बाद प्रशासन ने कुछ बंदिशों के साथ बाजार खोलने की अनुमति दे दी है।
बृहस्पतिवार से इन तीनों इलाकों में दूध, किराना, बेकरी, फल व सब्जी की दुकानें सुबह सात से 11 बजे तक खुलेंगी। दोपहर 12 से 5 बजे तक एसी, कूलर, बिजली सामान, प्लंबर आदि की दुकानें खुल सकेंगी। बैंक, एटीएम एवं अस्पताल भी खुलेंगे। इन तीनों इलाकों में सब्जी मंडी खोलने पर पाबंदी लगाई गई है। केवल फेरी लगाकर सब्जी बेची जा सकेगी। सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने बताया कि जहां कोरोना संक्रमित मिले हैं वहां लॉकडाउन जारी रहेगा। जहां एक केस मिला है, वहां 250 मीटर, दो या उससे अधिक केस मिलने पर 500 मीटर के दायरे में लॉकडाउन रहेगा।
इन इलाकों में जारी रहेगा लॉकडाउन: सासनीगेट इलाके की एडीए कालोनी 500 मीटर, जयगंज लडिया 500 मीटर, गंभीरपुरा 500 मीटर, सराय मानसिंह 500 मीटर। -कोतवाली के मोहल्ला तुर्कमानगेट 500 मीटर, मानिक चौक 500 मीटर, भुजपुरा 250 मीटर। देहलीगेट का मोहल्ला टनटनपाडा 250 मीटर, रोरावर 250 मीटर, नीवरी 250 मीटर, जमालपुर मलिक चैक 250 मीटर, शाहजमाल 250 मीटर, कनवरीगंज 250 मीटर और गूलर रोड 250 मीटर
कोतवाली, सासनीगेट व दिल्ली गेट में आज से मिली रियायतें
सुबह 7 से 11 बजे तक दूध, किराना, बेकरी, फल, सब्जी की दुकानें खुलेंगी। दोपहर 12 से 5 तक एसी, कूलर, इलेक्ट्रिक गुड्स, प्लम्बर सामान की खुलेंगी। तीनों थाना क्षेत्रों में आने वाली बैंक, एटीएम, अस्पताल भी खुलेंगे। कंटेंमेंट एरिया के 250 व 500 मीटर के दायरे में नहीं होगी कोई भी छूट।