फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता भटकी टिड्डी पहुंच गईं मध्य प्रदेश

विज्ञापन
‌टिड्डी सांकेतिक फोटो। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोरोना से लगातार हो रही मौतों, भीषण गरमी और उसके बाद टिड्डियों के हमले की खबर ने प्रशासन के होश उड़ा दिए थे। इस बीच रविवार दोपहर को एक बड़ी राहत की खबर आई कि अलीगढ़-आगरा की ओर मुड़ने वाली टिड्डियां बबीना झांसी और मध्य प्रदेश की ओर उड़ चली हैं। जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजेश कुमार को जब ये खबर प्रदेश के कंट्रोल रूम से मिली तो उन्होंने राहत की सांस ली। राजेश कुमार ने बताया कि जयपुर में जमी इन टिड्डियों ने पहले करौली इसके बाद करौली से शिवपुरी में हमला किया।
विज्ञापन

दक्षिण पश्चिमी की दिशा से पूर्व की ओर गरम हवाएं चल पड़ीं जिससे टिड्डियां रास्ता भटक गईं है। रविवार को तापमान अधिक होने और दक्षिण पश्चिमी दिशा की ओर से गरम हवाएं चलने के कारण टिड्डियां बबीना, झांसी की ओर चल दीं। कुछ झुंड बबीना की ओर चले तो कुछ मध्य प्रदेश की ओर मुड़ गए हैं। अब इनके फिलहाल अलीगढ़ आने की उम्मीद नहीं है। जिससे किसानों की फसल बच सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें