फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम से पहले नहीं होगा शव का कोविड-19 परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी के खौफ के चलते जिला प्रशासन द्वारा पोस्टमार्टम से पहले शव का कोविड-19 परीक्षण कराए जाने संबंधी आदेश को अब रद्द कर दिया गया है। अब शव का सीधे पोस्टमार्टम होगा। अगर, कोई संदिग्ध परिस्थिति में मरता है तो उसका कोविड-19 परीक्षण जेएन मेडिकल कॉलेज या जिला अस्पताल की ओर से कराकर ही पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचने वाले अधिकांश शव रोड एक्सीडेंट, सुसाइड, मर्डर से संबंधित होते हैं। ऐेसे में इनका कोविड-19 परीक्षण कराने के चलते शव परिवार वालों को सौंपने में देर होती है। बीमारी की परिस्थिति में अस्पताल की ओर से पहले ही कोविड-19 परीक्षण करा लिया जा रहा है। ऐसे में दूसरा परीक्षण कराने की जरूरत नहीं है। सीएमओ को यह आदेश जारी कर दिए गए हैं। अब से नया आदेश ही लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें