फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 प्रवासी श्रमिकों को छह माह रोजगार देगा केवीके

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी के चलते हुए देशव्यापी लॉक डाउन में गुजरात, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों से लौटे प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देने का काम शुरू हो गया है। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय, कानपुर के निर्देशन में कृषि विज्ञान केंद्र, छेरत और कलाई कृषि शोध केंद्र की ओर से 500 प्रवासी श्रमिकों को छह माह तक रोजगार देने का प्लान किया है। 1.25 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया गया है। अगले माह से श्रमिकों को काम देना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

कलाई कृषि शोध केंद्र के प्रभारी डॉ. वीके सारस्वत के मुताबिक मजदूरों से कृषि, बागवानी संबंधी कार्य कराएंगे जाएंगे। मनरेगा के तहत यह कार्य होंगे। इनमें केंद्रों की ओर से तैयार की गई नर्सरी, फसलों, फार्म हाउस में ढोरा डालने का काम, फील्ड लेवलिंग के काम सहित अन्य कृषि बागवानी संबंधी कार्य कराए जाएंगे। कृषि विज्ञान केंद्र और कलाई कृषि शोध केंद्र ने मिलकर प्लान तैयार किया है। इससे उन श्रमिकों को लाभ मिलेगा, जो परदेश से लौटे हैं। उनको रोजगार की सख्त आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें