टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड कॉपी की मूल्यांकन करते शिक्षक ।
- फोटो : CITY OFFICE
यूपी बोर्ड के 10वीं व 12वीं की अब तक 20 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है। बुधवार को परीक्षकों उपस्थिति 80 फीसदी से ज्यादा रही। हालांकि, उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ का मूल्यांकन कार्यों का बहिष्कार जारी है।
नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में 12वीं की 11150, अग्रसेन इंटर कॉलेज में 10वीं की 19565, टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज में 12वीं की 10633 व एसएमबी इंटर कॉलेज में 10वीं की 22216 कॉपियां जांची गईं। वहीं, 1227 में से 1004 परीक्षक उपस्थित हुए। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद शर्मा ने बताया कि परीक्षकों की थर्मल स्क्त्रस्ीनिंग और हाथों को सैनिटाइज किया गया। उन्होंने कहा कि सात लाख 88 हजार 633 कॉपियां मूल्यांकन के लिए आई हैं, जिसमें एक लाख 62 हजार 985 कॉपियां जंच चुकी हैं।