फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल और मणिपुर के एएमयू छात्र घरों के लिए रवाना

विज्ञापन
अपने घरों को जाते केरल और मणिपुर के छात्र। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रावासों में रहने वाले केरल और मणिपुर के छात्रों को दो अलग-अलग बसों से उनके घरों के लिए रवाना किया गया है। मणिपुर के छात्रों को बस से मुरादाबाद रेलवे स्टेशन भेजा गया, जहां से वह मणिपुर को जाने वाली ट्रेन में सवार हुए। इसी तरह केरल के छात्रों को बस द्वारा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया, वहां से उन्होंने केरल जाने वाली ट्रेन पकड़ी।
विज्ञापन

केरल और मणिपुर के यह छात्र मई-जून में क्लास या परीक्षा न होने के कारण अपने घर जाना चाहते थे। इस लिए एएमयू प्रशासन ने उनके लिए बसों का प्रबंध किया। रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद आईपीएस ने बताया कि मणिपुर के 20 छात्र तथा केरल के 30 छात्र प्राक्टर कार्यालय से बसों द्वारा रवाना हुए। इस अवसर पर डॉक्टरों ने छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें खाना पानी उपलब्ध कराया गया। प्रॉक्टर प्रोफेसर वसीम अली तथा प्रोक्टोरियल टीम के अन्य सदस्य इस अवसर पर उपस्थित थे।
इससे पहले डीएसडब्ल्यू प्रो. मुजाहिद बेग ने मणिपुर के छात्रों को 50 बोतल सैनिटाइजर तथा 50 फेस मास्क एवं केरल के छात्रों को 30 बोतल सैनिटाइजर तथा 30 फेस मास्क वितरित किये। प्रोफेसर बेग ने बताया कि कल शाम एक विशेष ट्रेन अलीगढ़ से गोहाटी प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन पटना और रांची रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी जिससे एएमयू के छात्र रवाना होंगे। प्रो. बेग ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पश्चिम बंगाल के छात्रों को एक बस अलीगढ़ से मथुरा रेलवे स्टेशन लेकर जाएगी। मथुरा से ट्रेन द्वारा यह छात्र पश्चिम बंगाल अपने घरों को प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें