फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मियों से अभद्रता करने पर जाना पड़ सकता है जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कर्मियों से अभद्रता करने वाले व्यक्ति को जेल जाना पड़ सकता है। मीटर रीडरों के साथ अभद्रता एवं मारपीट के मामले को बिजली विभाग के शीर्ष अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन

विभागीय आदेश पर 11 मई से जनपद में मीटर रीडिंग का काम शुरू हो गया है। 16 मई को खैर थाना क्षेत्र के चमन नगरिया गांव में चार लोगों ने मीटर रीडर उमेश कुमार बघेल के साथ मारपीट की थी। आरोप है कि मारपीट से बेहोश मीटर रीडर का मोबाइल फोन, 9500 रुपये एवं बिल निकालने की मशीन भी लूट ले गए थे। आरोपियों के खिलाफ धारा 332, 353 एवं 394 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। इगलास क्षेत्र के ग्राम प्रधान ने भी मीटर रीडिंग से मना कर दिया था।
ेअकराबाद एवं गंगीरी में भी ऐसी शिकायत सामने आ चुकी हैं। प्रदेश के दूसरे जिलों में भी ऐसी शिकायतें आई हैं। इसे देखते हुए विभागीय अधिकारियों ने जनपद के अधिकारियों को इस मामले को गंभीरता से देखने का निर्देश दिया है। अधीक्षण अभियंता राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बिजली कर्मचारियों के साथ किसी भी तरह की अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खैर के चमन नगरिया ग्राम में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। विभागीय कर्मचारी से अभद्रता करने वाले लोगों को जेल जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें