कोरोना से जंग जीतकर स्वस्थ होकर घर जाता युवक।
- फोटो : CITY OFFICE
एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में बने कोविड-19 अस्पताल में रविवार को एक और कोरोना मरीज को स्वस्थ होने के बाद घर जाने की छुट्टी दे दी गई। इस तरह अब तक तीन रेजिडेंट डॉक्टर सहित 12 लोग स्वस्थ होकर अपने-अपने घर जा चुके हैं।
नोडल आफिसर प्रो. हारिस एम खान ने बताया कि वर्तमान में जेएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस संक्रमण के 9000 से अधिक सैंपल की जांच अब तक की जा चुकी है। शनिवार को भी 310 सैंपल की जांच की गई। इस तरह अब तक कुल 9168 सैंपल की जांच हो चुकी है। नोएडा और मथुरा में टेस्टिंग की सुविधा शुरू हो जाने से मेडिकल कॉलेज पर कोविड-19 टेस्टिंग का भार कम हो गया है। जिससे सैंपल का बैकलॉग निकाला जा रहा है। साथ ही यहां पर मशीनों की संख्या भी बढ़कर 3 हो गई है।