फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित डेढ़ साल की मासूम इम्यूनो डेफिसिएंसी से है ग्रसित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की चपेट में आई तुर्कमान गेट निवासी डेढ़ साल की बच्ची अपने माता-पिता की इकलौती बेटी है। बच्ची एक साल से इम्यूनो डेफिसिएंसी नामक बीमारी से ग्रसित है। परिवार उसका जेएन मेडिकल कालेज से लगातार उपचार करा रहा है। बच्ची के कोरोना संक्रमित होने को लेकर स्वास्थ्य विभाग फिलहाल जेएन मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान बच्ची को संक्रमण लगने का अंदेशा जता रहा है। इधर, टनटन पाड़ा के 22 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति का भी पिछले काफी समय से लीवर की समस्या को लेकर उपचार चल रहा है। तीन दिन पहले वह भी जेएन मेडिकल कालेज में उपचार को गया था। दोनों संक्रमित जेएन मेडिकल कालेज में ही भर्ती हैं।
विज्ञापन

सीडीओ अनुनय झा ने बताया कि डेढ़ साल की बच्ची के परिवार में सात लोगों हैं। वह माता-पिता की इकलौती बेटी है। कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होते ही बच्ची को जेएन मेडिकल कालेज के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया। इधर, टनटन पाड़ा के 22 वर्षीय युवक के परिवार वालों के संबंध में देर रात तक जानकारी जुटाने, संक्रमित की कांटेक्ट व ट्रैवल हिस्ट्री निकालने पर काम जारी रहा। दोनों की परिवार के लोगों को क्वारंटीन कराया जा रहा है। उनके घर और आसपास के इलाकों को सैनेटाइज देर रात तक सैनेटाइज कराया गया। जैसे-जैसे इनके संपंर्क के लोगों की जानकारी सामने आती जाएगी। उनको होम क्वारंटीन करने सहित कोविड-19 परीक्षण भी किया जाएगा। फिलहाल दोनों संक्रमितों के परिवार वालों का सैंपल लिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उनकी स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें