जिले में रविवार को दो नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इनमें एक युवक देहली गेट के टनटनपाड़ा का है, जबकि डेढ़ साल की बच्ची कोतवाली के तुर्कमान गेट की है। सूचना पर टीमों ने परिवारों को होम क्वारंटीन कर दिया है।
जेएन मेडिकल कॉलेज से जारी बुलेटिन के अनुसार टनटनपाड़ा का 22 वर्षीय युवक लंबे समय पेट रोग से ग्रसित है। उसका इलाज चल रहा है। तबियत खराब होने पर तीन दिन पहले वहां भर्ती हुआ, जहां जांच में संक्रमित पाया गया। तुर्कमान गेट की डेढ़ साल की बच्ची के शरीर में संक्रमण है। उसकी इम्युनिटी क्षमता बेहद कमजोर है। इसका इलाज भी मेडिकल में ही चल रहा है। तबियत बिगड़ने पर बच्ची को वहां ले जाया गया, जहां जांच में पाजिटिव निकली।
-जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार को भी जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती पुराने शहर के दो मरीज संक्रमित पाए गए। लोगों से अपील है कि वह लॉकडाउन का पालन करें।
चंद्रभूषण सिंह डीएम