फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से मौत की अफवाह फैलाने पर युवक पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी के संबंध में फर्जी अफवाह फैलाने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात एक युवक पर मुकदमा दर्ज किया। युवक ने इलाके के एक लस्सी विक्रेता के संबंध फेसबुक पर संदेश प्रसारित कर दिया कि लस्सी विक्रेता की कोरोना से मौत हो गई है। इस पर लस्सी विक्रेता के परिवार सहित इलाके में खलबली मच गई। पुलिस युवक को गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी है। इधर, बाबरी मंडी के युवक की इस हरकत से इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
विज्ञापन

थाना कोतवाली पर तैनात दरोगा दीपेंद्र बालियान के मुताबिक वह इलाके में गश्ती पर निकलेे थे। तभी इलाके के लोगों के बीच लस्सी विक्रेता की कोरोना से मौत संबंधी चर्चा होने पर मामले की जानकारी की तो पता लगा कि बाबरी मंडी इलाके के मो. शफीक शान नाम के युवक ने फर्जी अफवाह फैला दी है, जबकि उसके लस्सी विक्रेता के साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ। इस मामले में आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करा दिया है। गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें