कोरना महामारी के चलते लागू लॉक डाउन में आगामी समय में राहत मिलने के संकेत दिख रहे हैं। जिला प्रशासन से शासन अब थानावार प्रतिदिन का आंकड़ा मांग रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आगामी 17 मई के बाद लॉक डाउन में सिर्फ उन्हीं इलाकों को शामिल किया जाएगा, जहां केसों की संख्या अधिक होगी। फिलहाल जिला प्रशासन सासनी गेट, देहली गेट, कोतवाली थाना क्षेत्र में मिल रहे मरीज एवं इन इलाकों में मिले कोरोना मरीजों की मृत्यु दर में बढ़ोतरी के चलते परेशान है।
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि जिले में अब तक पाए गए कोरोना संक्रमितों का विवरण शासन को अब थानावार भेजा जा रहा है। इसके लिए टीम को लगाया गया है। आंकड़े जुटाने को आईडीएसपी सेल का गठन किया गया है। इसमें डाटा मैनेजर पुष्पेंद्र शर्मा के साथ महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. शोएब अंसारी, मानसिक रोग विशेषज्ञ अंशु सोम, टीबी सुपरवाइजर सलीम अहमद तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ मेहरोज तस्लीम को कार्य सौंपा गया है। प्रतिदिन होने वाली सैंपलिंग, कोविड मरीजों की प्रगति से शासन को अवगत कराने में पूरी टीम लगी है। लॉक डाउन-4 की जो भी रूपरेखा तय की जाएगी, उसे जिले में लागू कराया जाएगा।
थानावार आंकड़ा
कोतवाली थाना
कुल मरीज 10, मृत 1, भर्ती 3, डिस्चार्ज 6
देहली गेट
कुल मरीज 32, मृत 2,भर्ती 9, डिस्चार्ज 21
सासनी गेट
कुल 8, मृत 3, भर्ती 2, डिस्चार्ज 3
बन्नादेवी
कुल 8, मृत 0, भर्ती 6, डिस्चार्ज 2
सिविल लाइंस
कुल 4, मृत 0, भर्ती 1, डिस्चार्ज 3
टप्पल
कुल 1, मृत 0, भर्ती 0, डिस्चार्ज 1
क्वार्सी
कुल 2, मृत 1, भर्ती 0, डिस्चार्ज 1
गांधीपार्क
कुल 2, मृत 1, भर्ती 1, डिस्चार्ज 0
कुल - 67 कोरोना मरीज
कुल ठीक होकर डिस्चार्ज - 37
कुल मृतक - 8
अब तक कुल एक्टिव केस - 22