फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारी की मौत से कई लोगों की धड़कनें बढ़ीं

विज्ञापन
सराफा कारोबारी के घर से सैंपल लेने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
शहर के मशहूर रियल एस्टेट कारोबारी/सराफा कारोबारी की कोरोना वायरस संक्रमण से हुई मौत ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। जिला प्रशासन भी सकते में हैं। अधिकारियों में भी बेचैनी है। कारण ये है कि उनकी मां का निधन हो गया था। इस दौरान शहर के प्रबुद्धजन, समाजसेवी, राजनेता, अधिकारी, कर्मचारी उनसे मिलने पहुंचे और उनको ढांढस बंधवाया। इन सभी को शक है कि कहीं उनको भी किसी तरह का संक्रमण तो नहीं हो गया है। बात यहीं पूरी नहीं होती है कि हाल ही में उनकी अलग अलग साइट पर काम शुरू कराया गया था। एडीए से मंजूरी मिलने के बाद इन साइटों पर काम कराने के लिए खुद भी आने जाने लगे थे। अब इन साइटों पर काम करने वाले ठेकेदार और अन्य कर्मी भी शक के दायरे में आ गए हैं। इस तरह से उनसे मिलने जुलने वाले दर्जनों लोगों के संक्रमित होने की चर्चा होने लगी है।
विज्ञापन

इस संबंध में डीएम चंद्र भूषण सिंह ने कहा है कि मृतक कारोबारी के परिजनों का टेस्ट कराया गया है। उनकी रिपोर्ट आने का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद दूसरे चरण में उनके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कराई जाएगी।
दवा कारोबारी के बाद रियल एस्टेट कारोबारी बना चुनौती
फफाला बाजार के दवा कारोबारी के बाद सासनीगेट के जानेमाने रियल एस्टेट कारोबारी के कोरोना संक्रमित होने के बाद जिला प्रशासन के सामने इन दोनों के संपर्क में आने वाले बाकी लोगों को खोजना एक बड़ी चुनौती है। दवा कारोबारी के संपर्क में रहने वालों की तलाश और जांच का क्रम पूरा नहीं हुआ है कि अब रियल एस्टेट कारोबारी से मिलने जुलने वालों की तलाश शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें