जेएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस संक्रमण से ग्रस्त 6 मरीज पिछले 4 दिनों में स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। जबकि सात मरीज अभी मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 वार्ड में भर्ती हैं।
जेएन मेडिकल कॉलेज के नोडल अफसर प्रोफेसर हारिस एम. खान ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में अलीगढ़, मथुरा, नोएडा, कासगंज, हाथरस, बुलंदशहर, आगरा, रामपुर और एटा से प्राप्त होने वाले कोरोना वायरस के 7920 नमूनों की अब तक जांच हो चुकी है, जिसमें 195 नमूनों को कोविड पॉजिटिव पाया गया है।